महंत को लेकर महंत चले
![](https://hasdeonews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230907_150420-780x470.jpg)
चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत की अगुवाई में निकाली भारत जोड़ों यात्रा, जिला कांग्रेस का आयोजन, द्वय महंत को एक साथ देखकर चर्चा का बाजार गरम
जाजगीर चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगाँठ पूरे होने पर चांपा में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त के मुख्य अतिथि में प्रारंभ हुआ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नफरत से लगे जख्मों में मरहम लगाने का काम है भारत जोड़ो यात्रा। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है। भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित हुआ है औऱ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए मार्गों के अनुसार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। विधानसभा डॉक्टर चरणदास महंत ने इसके पूर्व बापू बालोद्यान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर पदयात्रा प्रारंभ किया। बापू बालोद्यान से पदयात्रा प्रारंभ होकर रुपबानी टाकीज गौशाला, सुभाष चौक होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां डॉ. मंहत ने जन्माष्टमी के अवसर पूजा अर्चना कर पदयात्रा का समापन किया। इस अवसर पर डॉ. चरणदास मंहत ने मंहत रामसुंदर दास का नगर के लोगों से रूबरू कराया तथा महाराज जी से आशीर्वाद लेते नजर आए। आज नगर में मंहत द्वय का निकलना चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि जांजगीर चांपा विधानसभा से महंत रामसुंदर दास भी दावेदार है। बहरहाल, इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय, राजेश अग्रवाल, नपा अध्यक्ष जय थवाईत, ज्योति किशन कश्यप, किसन, सोनी, प्रवीण पाण्डेय, भगवान दास, सुनील साधवानी, टिंकू मेमन, राघवेंद्र पाण्डेस, राजू शर्मा, राज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, बबलू देवांगन, भालचंद्र तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, गुलशन सोनी, अमरजीत सलूजा, मो अली, अंजुम अंसारी, बाबूलाल जायसवाल, भीम सोनी, राजेश्वर मिश्रा, आशीष कसेर, रितेश शर्मा, चंद्रकांत साहू, प्रकाश अग्रवाल, रामविलाश राठौर, हरप्रसाद, उपकार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपथित थे।
*पुराने अंदाज में नजर आए डॉ. महंत*
*विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत आज चांपा शहर में पुराने अंदाज में नजर आए। बापू बालोद्यान से जब पदयात्रा शुरू हुई और पोस्ट आफिस मार्ग होते हुए राधा कृष्ण मंदिर तक डॉ. महंत लोग आम लोगों से आम इंसान की तरह न केवल भेंट-मुलाकात की, बल्कि लोगों का उन्होंने हाल चाल भी जाना। इस बात की भी चर्चा रही कि डॉ. महंत आज अपने पुराने अंदाज में दिख रहे थे*
![](https://hasdeonews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230907_150309-1024x461.jpg)
पंकज शुक्ला की अगुवाई में महंत का हुआ स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का चांपा आगमन पर मंझली तालाब के पास युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकताओं के साथ पंकज शुक्ला ने कोसे की साल और श्रीफल से उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ महंत भारत जोड़ो सम्मेलन का शुभारंभ करने बापू बालोद्यान की ओर रवाना हो गए।
![](https://hasdeonews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230907-WA0033-1024x461.jpg)
![](https://hasdeonews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230907_150305-1024x461.jpg)